{"_id":"02608e6b371390b4d6bff80b272bc286","slug":"all-about-indo-pak-officials-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर मिले भारत-पाक अधिकारी, ये क्या हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर मिले भारत-पाक अधिकारी, ये क्या हुई बात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 08 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र की अग्रिम पोस्ट नारायणपुर में वीरवार को बीएसएफ और पाक रेजरों के बीच कैजुअल कांट्रेक्ट हुआ। इसमें भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने सीमा के निकट उगे हुए सरकंडों की सफाई के बारे में चर्चा की। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दस बजे भारतीय पोस्ट नारायणपुर की जीरो लाइन पर बीएसएफ के 200वीं वाहिनी के अधिकारी नरेश कुमार और जवान पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं पाक रेंजर अधिकारी नाबिद अकबर रेंजरों के साथ सीमा पर पहुंचे थे। भारतीय अधिकारियों ने पाक अधिकारियों से कहा कि जीरो लाइन के निकट सरकंडे उगे हैं। इनकी कटाई की जानी है। इस बीच दोनों देशों के सुरक्षा बल आपस में तालमेल बनाए रखें और गोलीबारी नहीं करें। इस पर दोनों देशों के अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की। गौरतलब है कि इससे पहले गत दिवस पाक रेंजरों ने अपनी पोस्ट पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के लिए भारतीय सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन