{"_id":"585bb2c74f1c1b6752e39fb7","slug":"alerts-of-terrorist-attack-in-jammu-security-steped-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षाबलों ने ली चप्पे चप्पे की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षाबलों ने ली चप्पे चप्पे की तलाशी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 22 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों के शहर में फिदायीन हमलों की आशंका के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं । वहीं सारी रात हेलीकॉप्टर से सेना ने शहर में की निगरानी की है। हेलीकॉप्टरों से करीब 400 फुट की ऊंचाई से लेजर लाइट के माध्यम से नजर रखी गई।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि बार्डर पर आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा पहरा कड़ा किया गया है। आतंकी शहर में फिदायीन हमला करना चाहते है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंगलवार की रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक शहर के हर एक कोने में नजर रखी गई।
विज्ञापन
खासकर तवी इलाका पूरी से जांचा गया। इसके अलावा जिला पुलिस लाइन, टाइगर डिवीजन, सचिवालय, पुलिस मुख्यालय आदि के ऊपर हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। पहले बार्डर के इलाकों में ही हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
आतंकियों के हमले के एलर्ट के बाद बढ़ी चौकसी
आतंकियों के हमले के एलर्ट के बाद बढ़ी चौकसी
- फोटो : Demp Pic.
माना जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट जारी किए हैं कि शहर में आतंकी फिदायीन हमला कर सकते हैं। यह भी संभव है कि कुछ आतंकियों ने शहर में पनाह भी ली हो। इन सब बातों को लेकर अपने अपने स्तर पर सभी एजेंसियां काम करने में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से पहले ही अलर्ट किया गया है।
पिछले दो महीने से शहर में आतंकी हमलों के होने की सूचनाएं आ रही है। पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट भी किया, लेकिन फिर भी नगरोटा में आतंकी हमला हो गया। बार्डर से घुसपैठ होने के बाद आतंकी शहर तक न पहुंचे। इसके लिए बार्डर चेक पोस्टों का गठन किया गया था।
बावजूद इसके आतंकी घुसपैठ कर नगरोटा तक पहुंच गए। पुलिस की कोशिश जरूर हो रही है, लेकिन नाकाम साबित हो रही है।