{"_id":"59a5abb84f1c1b5f738b45d7","slug":"alerts-of-rains-in-jammu-and-kashmir-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की तपिश से मिलेगी थोड़ी राहत, रियासत में बुधवार को बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की तपिश से मिलेगी थोड़ी राहत, रियासत में बुधवार को बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट
- फोटो : concept photo
जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में निरंतर हो रही बारिश में पारे में गिरावट आई है। मंगलवार को जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश से गर्मी से राहत रही। हालांकि उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है। इसके विपरीत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव ज्यादा मेहरबान होंगे। लेकिन दिनभर बादलों के छाए रहने के बावजूद आसमान से अधिक पानी नहीं बरसा। यहां चौबीस घंटों में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहने से उमस बरकरार है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन