घुसपैठ रोकने को नदी-नालों पर पैनी नजर,अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट रखा गया है। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर लगाए नाकों में बढ़ोतरी कर दी गई है। रक्षा सूत्रों के अनुसार जीरो लाइन के निकट लगाई गई तारबंदी के हर 50 मीटर पर बीएसएफ का नाका है। अब घुसपैठ कर पाना आसान नहीं है।
सीमा की ओर बहने वाले नदी और नालोें पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। गौरतलब है की पाक सेना और रेंजरों के सहयोग से पिछले दिनों बोबिया और पहाड़पुर क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसें सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया था। कुछ माह पहले रावी दरिया से भी आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था।
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की योजना नदी, नालों से घुसपैठ करने की है। इसके चलते सुरक्षा बलो ने सीमा की ओर बहने वाले नदी, नालों पर पहले से ही पैनी नजर रखी है।
जवानों की मुस्तैदी से हर बार नाकाम हुई घुसपैठ
घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सेना के लिए सांबा सेक्टर हमेशा ही पसंदीदा रहा है, लेकिन बीएसएफ जवानों की चौकसी के चलते हर बार विफल हो जाता है। रक्षा सूत्रों की माने तो सीमा पार से परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
पहली डिफेंस लाइन के नदी, नालों पर कड़ा पहरा होने के साथ दूसरी पंक्ति में जिला पुलिस और सेना के जवानों ने नदी, नालों पर पैनी नजर रखी है। ऐसे में घुसपैठ कर आगे निकलना आसान नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।