फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert on international border to stop infiltration

घुसपैठ रोकने को नदी-नालों पर पैनी नजर,अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट

Sun, 27 Nov 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Nov 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
alert on international border to stop infiltration
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट रखा गया है। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर लगाए नाकों में बढ़ोतरी कर दी गई है। रक्षा सूत्रों के अनुसार जीरो लाइन के निकट लगाई गई तारबंदी के हर 50 मीटर पर बीएसएफ का नाका है। अब घुसपैठ कर पाना आसान नहीं है।

विज्ञापन



सीमा की ओर बहने वाले नदी और नालोें पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। गौरतलब है की पाक सेना और रेंजरों के सहयोग से पिछले दिनों बोबिया और पहाड़पुर क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसें सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया था। कुछ माह पहले रावी दरिया से भी आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की योजना नदी, नालों से घुसपैठ करने की है। इसके चलते सुरक्षा बलो ने सीमा की ओर बहने वाले नदी, नालों पर पहले से ही पैनी नजर रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों की मुस्तैदी से हर बार नाकाम हुई घुसपैठ

alert on international border to stop infiltration
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo

घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सेना के लिए सांबा सेक्टर हमेशा ही पसंदीदा रहा है, लेकिन बीएसएफ जवानों की चौकसी के चलते हर बार विफल हो जाता है। रक्षा सूत्रों की माने तो सीमा पार से परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

पहली डिफेंस लाइन के नदी, नालों पर कड़ा पहरा होने के साथ दूसरी पंक्ति में जिला पुलिस और सेना के जवानों ने नदी, नालों पर पैनी नजर रखी है। ऐसे में घुसपैठ कर आगे निकलना आसान नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed