{"_id":"59e7670f4f1c1bd8538b7fb1","slug":"alert-on-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पूर्व भारत पाक सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पूर्व भारत पाक सीमा पर हाई अलर्ट
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पूर्व भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है। त्योहारों के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अमूमन सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। इस बार हालात और भी संवेदनशील माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुंछ और राजोरी में हुए सीजफायर उल्लंघन के बाद के हालात को देखते हुए सीमा पर स्थित तमाम अग्रिम चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह से भीतरी इलाकों में भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायतें जारी की गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल दिवाली जैसे बड़े पर्व पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। ऐसे में दिवाली के दौरान हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांवों के अग्रिम रक्षा घेरे को पहले से ज्यादा मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन