{"_id":"5a2acbc44f1c1b8b688b75e4","slug":"alert-in-jammu-and-kashmir-weather-can-change-on-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, रियासत में कल से बिगड़ सकता है मौसम, जारी किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, रियासत में कल से बिगड़ सकता है मौसम, जारी किया गया अलर्ट
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
रियासत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर रविवार शाम से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इसमें 11-13 दिसंबर तक जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ हिमपात होगा। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा।
विज्ञापन
आगामी मौसम को देखते हुए कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षाबलों के साथ राज्य पुलिस को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
इस साल सैलानियों को पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी के बीच नए साल का स्वागत का मौका मिलेगा। इस बीच न्यूनतम माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर 10 दिसंबर से कश्मीर से जोड़ने वाले सोनामर्ग-गुमरी मार्ग (जोजिला पास) पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है।
विज्ञापन
बर्फबारी प्रभावित इलाकों के निवासियों के लिए मौसम एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को खराब मौसम के बीच सभी एहतियात बरतने को कहा गया है। कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा भी रहेगा। घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में भी रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 7.2
पहलगाम माइनस 4.5
श्रीनगर माइनस 3.0
कुपवाड़ा माइनस 3.3
गुलमर्ग माइनस 2.2