फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC

जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर अलर्ट: नीलम घाटी से 150 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार, एलओसी पार 600 दहशतगर्द लांचिंग पैड पर सक्रिय

Tue, 26 Apr 2022 10:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमृतपाल सिंह बाली, केरन सेक्टर (कुपवाड़ा)
अमृतपाल सिंह बाली, केरन सेक्टर (कुपवाड़ा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 26 Apr 2022 10:03 PM IST
सार

खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, उस पार 500 से 600 आतंकी विभिन्न लांचिंग पैड पर सक्रिय हैं। यह सभी बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहे हैं। इस इनपुट के बाद नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ पहाड़ों पर बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। ऐसे में सीमा पार पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर की नीलम घाटी में तीन लांचिंग पैड पर 100 से 150 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। बदली हुई परिस्थितियों में श्रीनगर से 140 किलोमीटर दूर केरन सेक्टर में घुसपैठ रोकने की सेना के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई

खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, उस पार 500 से 600 आतंकी विभिन्न लांचिंग पैड पर सक्रिय हैं। यह सभी बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहे हैं। इस इनपुट के बाद नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पहाड़ियों से लेकर जंगलों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। सेना भी मानती है कि बर्फ पिघलने के बाद जब पहाड़ियों पर हरियाली छा जाती है और घुसपैठ के रास्ते खुल जाते हैं तो चौकसी बढ़ानी पड़ती है।

विज्ञापन

Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : PTI

नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के अनुसार जब इलाके में बर्फ होती है तो उस दौरान घुसपैठियों को पहचानना आसान होता है और जैसे ही बर्फ पिघल जाती है तो हरियाली और घने जंगलों के चलते चुनौतियां और बढ़ जाती हैं। जानकारी के मुताबिक लश्कर और जैश को फिर गतिविधियों में तेजी लाने को कहा गया है। घाटी में सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ आतंकी विरोधी अभियानों ने इनकी जड़ें कमजोर कर दी हैं।

एलओसी पर नजर बनाए रखने के लिए फिजिकल सर्विलांस मौजूद 

दुश्मन की किसी भी हरकत को नाकाम बनाने के लिए नियंत्रण रेखा पर पैनी नजर जमाए हवलदार अमित कुमार बताते हैं कि बर्फ पिघलने के बाद उनके लिए चुनौतियां बढ़ जाती हैं। घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं, इसके साथ ही सेन की रणनीति भी बदलती रहती है। बदलते मौसम और स्थिति के अनुसार सेना नियंत्रण रेखा पर काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड तैयार करती है। एलओसी पर नजर बनाए रखने के लिए फिजिकल सर्विलांस के अलावा नवीनतम उपकरणों का भी उपयोग किया जाता है। इनमें थर्मल इमेजर्स, पीटूजी कैमरा, नाईट विजन डिवाइस आदि शामिल होते हैं।

Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
LoC

एलओसी पर आधुनिक तारबंदी के साथ कैमरा व लाइट्स भी 

बता दें कि नियंत्रण रेखा पर करीब 20 फुट तक बर्फबारी के चलते एलओसी पर लगाई गई फेंसिंग को भी क्षति पहुंचती है। सूत्रों के मुताबिक करीब 60 प्रतिशत फेंसिंग को नुकसान पहुंचता है जिसको ठीक करने का काम भी बर्फ पिघलने के बाद ही शुरू होता है। इस दौरान भी आतंकियों के लिए घुसपैठ आसान हो जाती है। सेना के एक अधिकारी के अनुसार अब जो फेंसिंग लगाई जा रही है वो एडवांस हैं, जिसे एक तो आतंकियों के लिए कटर से काटना काफी मुश्किल है और साथ ही बर्फ से भी नुकसान होने की संभावना बहुत कम है। फेंसिंग पर लाइट्स के साथ साथ थर्मल कैमरा भी उन जगहों पर लगाए गए हैं जो जवानों की नजरों से ओझल हैं।

विज्ञापन

Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
एलओसी - फोटो : PTI

आतंकियों के लिए आसान नहीं घुसपैठ करना

हवलदार अमित ने बताया कि रात के पेट्रोलिंग के साथ-साथ संतरी ड्यूटी को भी बढ़ाया जाता है। पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता होने के चलते बर्फ पिघलने के साथ ही उस पार बैठे आतंकियों की यह कोशिश रहती है कि ज़्यादा से ज़्यादा इस पार आ सकें, लेकिन इस बार अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है, क्योंकि जवान पहले से भी पूरी तैयारी के साथ सतर्क हैं। अत्याधुनिक हथियार और सर्विलांस के कारण घुसपैठ आसान नहीं रह गई।

Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
भारत-पाकिस्तान सीमा - फोटो : अमर उजाला

केरन सेक्टर में सबसे ज्यादा सतर्कता

एक अन्य जवान उमेश कौशिक के अनुसार हमारे पास आधुनिक हथियार और सर्विलांस उपकरण हैं जिससे हम आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम बनाते हैं। जब कभी इनपुट रहता है तो हम चौकसी और बढ़ा देते हैं। केरन में सब से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि बताया जा रहा है कि उस पार नीलम घाटी में सब से ज्यादा लांच पैड हैं।

Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा

पिछले साल घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष केवल 5 घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं, जिनमें से 3 को असफल कर दिया गया था और जो घुसने में सफल रहे उन्हें बाद में मुठभेड़ों में ढेर कर दिया गया। आतंक विरोधी अभियानों के कारण तीस सालों में पहली बार जीवित आतंकियों की संख्या 200 से कम हुई है। पिछले वर्ष 184 आतंकी मारे गए थे। इस वर्ष की बात करें तो जनवरी से लेकर अब तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 40 मुठभेड़ हुई हैं जिनमें 59 आतंकी ढेर किए गए हैं और 30 को जिंदा पकड़ा गया है। इसके अलावा अब तक 169 आतंकी समर्थक पकड़े गए हैं।

Alert: 150 terrorists ready to infiltrate from Neelam Valley 600 terrorists active on launching pads across LoC
उड़ी लहराता तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

लोग बोले, सेना हर मुसीबत में मददगार

केरन सेक्टर के करीब रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना न हो तो उनकी जिंदगी कुछ भी नहीं है। स्थानीय निवासी राजा सुहेल अहमद खान ने कहा, हम सेना के शुक्रगुजार हैं जो चौबीस घंटे किसी भी मुसीबत में सेना मदद करती है। कई बार बर्फबारी में सड़क बंद होने के चलते सेना हमारे मरीज को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाती है। पहले जब गोलाबारी होती थी तो सेना लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed