{"_id":"597c8b384f1c1b1e268b4827","slug":"al-quida-steps-in-kashmir-valley-agencies-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में अलकायदा की दस्तक, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में अलकायदा की दस्तक, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट
एजेंसी, श्रीनगर/नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Jul 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन अलकायदा की दस्तक के इनपुट
- फोटो : File Photo
अल-कायदा के कश्मीर में एक नया आतंकवादी संगठन बनाने के एलान के बाद से केंद्रीय गृहमंत्रालय जम्मू-कश्मीर के हालात पर पैनी नजर रख रहा है। इस संगठन की कमान आतंकी जाकिर मूसा को सौंपी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां कश्मीर में कानून-व्यवस्था की संभावित स्थिति की समीक्षा कर रही हैं।
विज्ञापन
मूसा हाल ही में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से अलग हुआ है। ऐसा बताया जाता है कि वह अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में भी है। मूसा कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकी बुरहान वानी का करीबी है।
विज्ञापन
वानी की मौत के बाद से कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों पर कई आतंकी हमले और बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की घटनाएं हुईं है। मूसा का नाम अल कायदा से संबंधित जिहादी सामग्री में भी आया है।
विज्ञापन