फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akshay murder case_ four arrest

Jammu News: अक्षय हत्याकांड में दो और पकड़े, अब तक चार की हो चुकी है गिरफ्तारी

विज्ञापन
akshay murder case_ four arrest
सांबा, रामगढ़। गडवाल में हुए अक्षय मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक टोका और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक वाहन जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अतुल चौधरी उर्फ रवि निवासी त्रिंडियां रामगढ़, अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट निवासी खौड़ तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू, साहिल शर्मा उर्फ गिलका निवासी विजयपुर, राजेश कुमार निवासी विजयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अतुल और अरुण को अमृतसर के एक होटल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। साहिल को सोमवार को विजयपुर से और राजेश को मंगलवार को विजयपुर से ही पकड़ा है। बात दें, आरोपियों ने 23 दिन पहले अक्षय शर्मा पुत्र बनारसी दास निवासी गडवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसका हाथ काटकर ले गए थे। जिस वाहन से आरोपी भागे थे। उसे आरएस पुरा के श्मशान घाट में खड़ा कर भाग गए थे। तब पुलिस इनके पीछे लगी थी। पिछले वीरवार देर रात को पुलिस को दो आरोपियों अतुल और अरुण की अमृतसर में मौजदूगी का पता चला। इसके बाद विशेष टीम गठित कर अमृतसर भेजी गई। वहां होटल में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के घेराव किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिसकर्मी इंदूभूषण की हालत में सुधार है और उसे अमृतसर के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दो अन्य आरोपियों राजेश और साहिल की विजयपुर में मौजूदगी की सूचना मिली तो कार्रवाई शुरू की। सोमवार को साहिल को और मंगलवार को राजेश को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चारों आरोपियों को आरएस पुरा के जिंदड़मेलू के श्मशानघाट लेकर गई, जहां आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी छोड़ी थी। पुलिस अक्षय के काटे हाथ का भी पता लगा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह कटा हाथ श्मशान में फेंककर भाग गए थे। पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स अमृतसर में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास/आर्म्स एक्ट का एक अलग मामला दर्ज किया गया है। अतुल और अरुण वारदात के बाद चंडीगढ़ भी गए थे। सूचना पर रामगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ में छापेमारी की थी, लेकिन दोनों नहीं मिले और वहां से भागकर अमृतसर पहुंच गए थे। वहां होटल में हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को पकड़ा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि अक्षय हत्या मामले की जांच पुलिस पेशेवर तरीके से कर रही है। मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed