फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor-three member arrest

Jammu News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
akhnoor-three member arrest
चोरी के छह मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

पुलिस की विशेष टीम ने पकड़े तीनों संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के छह मोटरसाइकिल, दो गैस सिलेंडर, दो गद्दे, दो कंटेनर और एक ट्रांसफार्मर बरामद किया है।

एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने बताया कि अखनूर पुलिस थाने में शिकायतकर्ता राम दास ने 22 अप्रैल को उसके मोटरसाइकिल की चोरी की शिकायत दी थी। अखनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा ने पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित पावा उर्फ सुंडी पुत्र अशोक कुमार, राकेश चौधरी उर्फ नाथू पुत्र बाग सिंह, सन्नी कुमार उर्फ सन्नी पुत्र यशपाल तीनों निवासी देवीपुर के रूप में हुई है। तीनों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर अखनूर पुलिस की विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया। इसके अलावा टीम ने जिला जम्मू के विभिन्न स्थानों से पांच चोरी के मोटरसाइकिल, दो गैस सिलेंडर, दो गद्दे, दो कंटेनर व एक ट्रांसफार्मर भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आगे की जांच जारी है। इनसे जल्द कुछ और बरामदगी होने की उम्मीद है। इससे चोरी के कुछ और मामले सुलझने के आसार हैं। लोग घरों और दुकानों पर सीसीटीवी लगवाएं। साथ ही चोरी की किसी भी छोटी बड़ी घटना को पुलिस थाने या पुलिस चौकी में दर्ज करवाएं।
बृजेश शर्मा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed