{"_id":"65e77650d5b16c4b1f049dd6","slug":"akhnoor-road-work-start-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100384-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुंगल में बड़ा तालाब सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुंगल में बड़ा तालाब सड़क का निर्माण शुरू
Wed, 06 Mar 2024 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
5.16 करोड़ की लागत से लोगों को मिलेगी सुविधा, डीडीसी सदस्य ने शुरू करवाया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। संगुल में बड़ा तालाब सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसका शुभारंभ मंगलवार को डीडीसी सदस्य अखनूर शारदा भाऊ ने किया। उन्होंने बताया कि यह सुंगल क्षेत्र के लोगों की काफी पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। सड़क के निर्माण पर 5.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह सड़क बड़ा तालाब से शुरू होकर पूर्व पंच शाम लाल के मोहल्ले से होती हुई सुमाह नाला व जल्ला मोहल्ला से गुजरेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ पहुंचेगा। डीडीसी सदस्य ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए वचनबद्ध है। सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। खस्ताहाल सड़कों, बिजली, पानी आदि समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जिसका शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत अधिक लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माणकार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर लोगों की समस्याओं सुनीं और जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभाग के भाजपा नेता शोभा राम, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष देव राज भगत, मंडल अध्यक्ष शाम सिंह, पूर्व सरपंच अंजू शर्मा, पूर्व सरपंच राम पाल, महामंत्री लाल चंद, नेता शाम लाल शर्मा (राजाचक), गणेश दास, शाम लाल (थाती) आदि मौजूद रहे।