{"_id":"65b6cf72c9077e0c8605a2d4","slug":"akhnoor-road-accident-one-died-jammu-news-c-10-jam1008-291791-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में दर्दनाक हादसा: मेटाडोर के दरवाजे से गिरा परिचालक, ऊपर चढ़ गया वाहन, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में दर्दनाक हादसा: मेटाडोर के दरवाजे से गिरा परिचालक, ऊपर चढ़ गया वाहन, मौके पर मौत
Mon, 29 Jan 2024 02:51 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:51 PM IST
सार
अखनूर से ज्यूल चौक आ रही मेटाडोर से अखनूर रोड के पास परिचालक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में मेटाडोर की बेलगाम रफ्तार और लापरवाही का शिकार एक व्यक्ति बन गया। इसी तरह अन्य मेटाडोर की टक्कर के कारण स्कूटी सवार घायल हो गया। दरअसल, रविवार सुबह साढ़े 10 बजे अखनूर से ज्यूल चौक आ रही मेटाडोर से अखनूर रोड के पास परिचालक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परिचालक दरवाजे पर खड़ा था। रफ्तार ज्यादा होने के कारण जंप लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच पिछला टायर उसकी टांगों पर चढ़ गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दविंद्र सिंह निवासी पुरखो के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घंटे बाद दूसरा हादसा तोप पुल अखनूर के पास हुआ जिसमें मेटाडोर से स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार बलदेव सिंह निवासी बरनाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी लाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन