{"_id":"692ca34c36d217483e079b4b","slug":"akhnoor-news-honey-bee-samba-news-c-10-1-jmu1038-775157-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गण्डारवां में मधुमक्खी पालन को रोजगार का बताया बेहतर साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गण्डारवां में मधुमक्खी पालन को रोजगार का बताया बेहतर साधन
Mon, 01 Dec 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गण्डारवां के बूथ नंबर 25 और 26 में रविवार को मन की बात के 128वें संस्करण का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला भाजपा प्रभारी विनय गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। यह कार्यक्रम देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे विशेष बना दिया।
विधायक मोहन लाल भगत ने प्रधानमंत्री की ओर से रामबन के सफेद शहद का उदाहरण दिए जाने को जम्मू-कश्मीर के लिए सम्मान बताया।
उन्होंने गण्डारवां उपस्थित सैकड़ों लोगों से अपील की है कि वे मधुमक्खी पालन को रोजगार का सशक्त और लाभकारी साधन बनाएं।
उन्होंने कहा कि अखनूर का मौसम मधुमक्खी पालन के लिए अत्यंत अनुकूल है। कृषि विभाग इससे जुड़ने वाले किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रभारी भाजपा जिला अखनूर विनय गुप्ता ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधा संवाद है, जो विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है।
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष कुलदीप राज शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह, पूर्व बीडीसी किरण पवार, जगदीश शर्मा, राम पाल शर्मा, सुलेमान चौधरी, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, हिंदू तख्त के अध्यक्ष बलबीर सिंह भानु, जिला भाजपा खजांची अनिल शर्मा, आयुष सिंह, कश्मीर सिंह, रघुवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।