फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor news, demand

Jammu News: कोटली टांडा में लोगों ने विधायक के सामने खोला समस्याओं का पिटारा

Tue, 02 Dec 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
akhnoor news, demand
कोटली टांडा में जनसभा को सम्बोधित करते विधायक मोहन लाल भगत।
अखनूर। अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने सोमवार को पंचायत कोटली टांडा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच एवं एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुलेमान चौधरी ने किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह, पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, प्रशांत शर्मा, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया, जिनमें सरकारी मिडिल स्कूल कपाई दी बां में स्टाफ की भारी कमी, पेयजल संकट और हालिया बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जैसी मुद्दे शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने आंतरिक लिंक मार्गों के सुधार एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर की जाएगी और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा जल योजनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ मानव संसाधन को भी मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं देवेंद्र सिंह और जगदीश शर्मा ने कहा कि अखनूर के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें एक दूरदर्शी, शिक्षित एवं जमीनी नेता मिला है जो लगातार विधानसभा से लेकर गांव-गांव तक जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed