{"_id":"65d5216f0aeb585ecd06cf94","slug":"akhnoor-jyodian-rain-agriculture-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-100689-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गेहूं की फसल, चारे के लिए बारिश बनी वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गेहूं की फसल, चारे के लिए बारिश बनी वरदान
Wed, 21 Feb 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग ने मौसम साफ होने पर गेहूं की फसल में खाद के छिड़काव की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। काफी दिनों बाद हुई बारिश से खौड़ और ज्यौड़ियां के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खास कर कंडी और मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल तथा चारे के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। उधर, कृषि विभाग ने मौसम साफ होने पर गेहूं की फसल में खाद के छिड़काव की सलाह दी है।
कंडी क्षेत्र के गांव जड, सोहल, ढोकखालसा, ढांगरी, नरायाणा, सेलांवाली, कलीठ, खड़ाह, बली और सेड के किसान शाम लाल, सतपाल, मोहन सिंह, वरेयाम दास, गगां राम और कस्तूरी लाल ने बताया कि यहां 60 प्रतिशत भूमि पर गेहूं की फसल लगाई थी। कुछ सालों से समय पर फसल की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हो रही है, किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन सोमवार रात से जारी हल्की बारिश फसल के लिए बरदान साबित हुई है। मैदानी क्षेत्र के किसान इंद्र सिंह, जीत डोगरा, और तरसेम लाल आदि ने बताया कि सरसों के फूल खिलने लगे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी कश्मीर सिंह ने गेहूं की फसल को यूरिया का कम छिड़काव करने की सलाह दी है।