{"_id":"65e7790f8b1ff799720e3846","slug":"akhnoor-jyodian-demand-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-100740-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चुनाव से पहले गलियों की करवाई जाए मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चुनाव से पहले गलियों की करवाई जाए मरम्मत
Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
मट्टू गांव में ग्रामीणों ने बैठकर समस्या के समधान के लिए किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना के चलते क्षेत्र में पाइप बिछाने के लिए उखाड़ी गई गलियों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से चुनाव से पहले गलियों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
मंगलवार को वार्ड एक के गांव मट्टू में लोगों में बैठक कर समस्या के निदान के लिए मंथन किया। लोगों ने बताया कि गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। गलियों में कंकर और मिट्टी बिखरी है, जिसे सही ढंग से समतल नहीं किया गया है। इसलिए गलियों की जल्द मरम्मत करवाई जाए। सुमन चौधरी, सुदेश कुमारी, विजय कुमार, बेबी चौधरी और दर्शना देवी ने बताया कि अगर गलियों की दशा को जल्द सुधारा नहीं गया तो वह एसडीएम खौड़ से बात करेंगी। साथ ही चुनाव से पहले गलियों की मरम्मत की मांग उठाई है।