{"_id":"65e77921866824f84f0e5bf7","slug":"akhnoor-crime-old-hosipital-quatars-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100385-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर उपजिला अस्पताल के पुराने क्वार्टरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर उपजिला अस्पताल के पुराने क्वार्टरों में चोरी
Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
लाखों का सामान गायब, पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। उपजिला अस्पताल अखनूर की पुरानी इमारत में स्थित क्वार्टर से लाखों का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपी गई है। क्वाटरों से ऐसी, पंखे, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, कूलर, डाइनिंग टेबल सेट व कुर्सियों पर हाथ साफ किया गया है।
हैरत की बात है कि चोर क्वार्टरों से पानी के नल तक खोलकर ले गए हैं। उपजिला अस्पताल मई 2023 में नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन बीएमओ सहित डॉक्टरों के क्वार्टर अभी भी इसी इमारत में थे। इसके इलावा टीकाकरण समेत कुछ अन्य अनुभाग अभी इसी इमारत में संचालित हो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
अस्पताल कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल।
चोरी की इस वारदात से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में रात के समय डॉक्टरों की उपलब्धता न होना लंबे समय से एक समस्या बना हुआ था, जिसे लेकर स्थानीय लोग कई बार स्वास्थ्य विभाग से नाराजगी जता चुके हैं। इमारत की रखवाली के लिए रात को चौकीदार भी नियुक्त नहीं था।
विज्ञापन
सोमवार को इस बारे में जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुरानी इमारत से अस्पताल नई इमारत में स्थानांतरित होने के बाद यहां स्टाफ के अभाव में चौकीदार भी नहीं था। स्टाफ क्वार्टर खस्ता हालत में थे। इसलिए डॉक्टर वहां नहीं रुकते थे।
- मोहम्मद सलीम, बीमएओ, उप जिला अस्पताल अखनूर