{"_id":"65d663fc359cbc75e905d9a1","slug":"akhnoor-city-road-problem-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100339-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जियो पोता मंदिर सड़क, मोबाइल मार्केट में डाली तारकोल तीन माह में उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जियो पोता मंदिर सड़क, मोबाइल मार्केट में डाली तारकोल तीन माह में उखड़ी
Thu, 22 Feb 2024 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल मार्केट और जीयो पोता मंदिर सड़क पर डाली गई तारकोल तीन माह में उखड़ गई है। इससे की विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने घटिया गुणवत्ता की तारकोल डालने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों संदीप सिंह, रांजन शर्मा, गौरव शर्मा, जतिन और अनिल आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग तीन माह पूर्व अखनूर कस्बे की कुछ सड़कों पर तारकोल बिछाई थी। एक तो सर्दी के मौसम में तारकोल बिछा दी और उसकी गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा गया। इस कारण मुख्य बाजार की मोबाइल मार्केट एवं ऐतिहासिक जियो पोता मंदिर की ओर जाने वाली सड़क की अभी से उखड़ गई है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद की स्थिति ठीक नहीं है। जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं, जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने डीसी से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
काम की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। अखनूर नपा का कस्बे की विभिन्न सड़को पर तारकोल डालने का कार्य लगभग 48 लाख रुपये का है, जिसे लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। अभी तक इसकी कोई पेमेंट नहीं हुई है। बहुत काम शेष है। मौसम ठीक होते है शेष कार्य शुरू होगा, तब इसकी भी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग