{"_id":"65e778271a8f2d9f1306d314","slug":"akhnoor-administration-imection-tour-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-100741-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रताप नहर में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज, सिंचाई विभाग को जल्द सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रताप नहर में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज, सिंचाई विभाग को जल्द सफाई के निर्देश
Wed, 06 Mar 2024 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय खौड़ का किया निरीक्षण
कस्बे में अतिक्रमण और गंदगी दिखाई देने पर सख्ती बरतने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने मंगलवार को खौड़ बाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बाजार में फैली गंदगी, अतिक्रमण और खास कर बाजार के बीचोबीच से गुजर रही प्रताप नहर में फैले कचरे को देख कर नाराजगी जताई। मौके पर ही सिंचाई विभाग के एईई को नहर की जल्द सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं, कई कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर एसडीएम ने डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह से क्षेत्र के कई विषयों पर चर्चा भी की। नहर का निरीक्षण करते हुए नहर के बीच फैली गंदगी को देख कर सिंचाई विभाग के एईई को सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय खौड़ का भी निरीक्षण किया। मौके पर नगरपालिका के कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें एसडीएम बाजार सहित कस्बे में साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने मंगलवार को बाजार का पैदल दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। लेकिन बाजार के बीचोबीच से गुजर रही प्रताप नहर में बहुत ही गंदगी फैली हुई है, जिसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। बाजार में दुकानदारों की तरफ से भी अतिक्रमण किया गया है। इस दौरान समाजसेवी डाॅ. पुरुषोत्तम लाल भगत, विजय कुमार शर्मा, तहसीलदार रंजीत सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।