{"_id":"63e3e8455a505053ea01e111","slug":"akhnoor-accident-father-returning-home-after-seeing-off-his-daughter-died-in-a-road-accident-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhnoor Accident: बेटी की विदाई कर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhnoor Accident: बेटी की विदाई कर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम
Thu, 09 Feb 2023 12:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:03 AM IST
सार
अखनूर के पास गांव थाथी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में सेवानिवृत्त एक लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हो गई। वह बेटी की विदाई कर जम्मू रेलवे स्टेशन से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
Akhnoor accident
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेवानिवृत्त एक लेफ्टिनेंट कर्नल की अखनूर के पास गांव थाथी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बेटी की विदाई कर जम्मू रेलवे स्टेशन से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि उनकी कार टाटा सफारी (जेके 20 बी ई-8014) रास्ते में खड़े ट्रक (आर जे 07जीडी 9231) से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आर्मी कैंप में सूचित किया, जिसके बाद सेना के अधिकारियों ने उन्हें सैन्य अस्पताल अखनूर में पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नसीब सिंह पुत्र गंधर्व सिंह धार दारोचन घरोटा के रूप में हुई। घरोटा एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनके परिवार में एकाएक शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन