फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ajay Adopted Cricket Commentator Profession

Jammu News: क्रिकेट कमेंट्री को बनाया पेशा, डेढ़ लाख रुपये महीना कमा रहे

विज्ञापन
Ajay Adopted Cricket Commentator Profession
रियासी। कमेंट्री करते व खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते अजय। फोटो स्तोत्र,स्वयं।
-जिला के सरमेघा निवासी अजय ने बनाई कमेंट्री से पहचान, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की तैयारी
विज्ञापन

विकास बड़ू
रियासी। न कोई कर्ज लिया और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ, अगर मन में दृढ़संकल्प हो तो बिना किसी सहायता के भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। अजय कुमार इसका जीता जागता प्रमाण हैं। वह क्रिकेट कमेंट्री कर डेढ़ लाख रुपये महीना कमा रहे हैं।
जिला की तहसील बक्कल के छोटे से गांव सरमेघा निवासी अजय कुमार ने सात वर्ष की आयु में जब पहली बार रेडियो पर क्रिकेट कमेंट्री सुनी तो तब ही मन बना लिया कि वह बड़े होकर इसे अपना प्रोफेशन बनाएंगे। बकौल अजय, तब गांव में टेलीविजन की व्यवस्था नहीं थी और ग्रामीण रेडियो पर ही मैच का हाल जानते थे और खबरें व फिल्मी गाने वगैरह सुनते थे। गांव में होने वाले मैचों में उन को कमेंट्री करने बुलाया जाता था। अपने अंदर की प्रतिभा को उजागर करने का मौका उन्हें वर्ष 2021 में हुई कटड़ा प्रीमियर लीग में मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद अजय को लोग कॉमेंटेटर अजय के नाम से जानने लगे। उनकी प्रतिभा को बाहरी राज्यों से आए हुए क्रिकेट क्लब और खिलाड़ियों ने सुना और देखा। इसके बाद उन्हें बाहरी राज्यों में भी होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में कमेंट्री करने के मौके मिलने लगे। मौजूदा समय के दौरान अजय हरियाणा के रोहतक में जारी एलाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी कमेंट्री का जादू बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के मुताबिक पच्चीस वर्षों के बाद उनकी मेहनत रंग ला रही है। किसी समय उनको कमेंट्री के लिए कुछ रुपये मिलते थे अब वह एक प्रतियोगिता के शुरू होने से लेकर उसके समाप्त होने तक रोजाना पांच हजार रुपये फीस के तौर पर ले रहे हैं। अजय का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता में कमेंट्री करने का है और कहते हैं किसी न किसी दिन वह इस मुकाम को जरूर हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed