फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Aircraft could not land due to fog

आसमान में चक्कर काट लौट गए विमान

Tue, 19 Jan 2016 08:00 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
Aircraft could not land due to fog
जम्मू शहर के ऊपर काफी समय चक चक्कर काटने के बाद भी जब विमानों को उतरने की अनुमति नहीं मिली तो उन्हें यात्रियों के साथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को घने कोहरे के कारण जहां कुछ विमान कम विजिबिलिटी के कारण जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाए। वहीं कुछ अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचे, तो कुछ को अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा।

इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अथारिटी से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3.50 मिनट में जम्मू पहुंचने वाली इंडिगो की फ्लाइट कम रोशनी के कारण लैंड नहीं कर पाई।
विज्ञापन

कुछ विमानों को अमृतसर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया

Aircraft could not land due to fog

विमान काफी देर तक ऊपर मंडराता रहा, लेकिन एयरपोर्ट से लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर वह सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इसी तरह दोपहर 3.35 बजे पहुंचने वाले इंडियन एयरलाइंस के विमान को भी घने कोहरे के कारण उतरने की अनुमति नहीं मिली।

कुछ देर आसमान पर मंडराने के बाद विमान को अमृतसर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। वहां जम्मू के कुछ यात्रियों को उतारा गया।
विमानों की लैंडिंग न होने से श्रीनगर से जम्मू आने वाले यात्रियों के अलावा जम्मू से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर यात्रा से वंचित हो गए।

सुबह के समय भी गहरा कोहरा होने के कारण दिल्ली से जम्मू आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय से 1.45 घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य विमान भी निर्धारित समय से देर से पहुंचे और रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed