{"_id":"5c76ba60bdec224e0121e8d1","slug":"air-strike-srinagar-and-udhampur-air-base-were-ready-to-attack-pakistan-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान को जवाब देने के लिए उधमपुर, श्रीनगर के एयरबेस थे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान को जवाब देने के लिए उधमपुर, श्रीनगर के एयरबेस थे तैयार
Wed, 27 Feb 2019 09:57 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:57 PM IST
सार
- सैन्य यूनिटें भी रहीं अलर्ट पर, पुलिस भी था तैयार
- बार्डर के इलाकों में दहशत का रहा माहौल, डीसी ने कहा- हालात सामान्य, डरें नहीं
- नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए सेना की तैनाती, पुलिस नाकों पर सेना देखी गई
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलओसी पर दोनों देशों के बीच मचे घमासान पर एयरफोर्स ने पूरी तैयारी की हुई है। उधमपुर और श्रीनगर के एयरबेस पर लड़ाकू विमानों को तैयार रखा गया। दिनभर चिनाब और पीर पंजाल घाटी में विमान मंडराते रहे।
इंटरनेशनल बार्डर के पास भी विमानों की गश्त होती रही। पूरी रियासत की सैन्य यूनिटों को अलर्ट पर रखा गया है। सेना को हर समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर तैनात पुलिस की जगह नाकों पर कुछ देर के लिए सेना को तैनात कर दिया गया था।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस की ओर से भी अपने सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया था ताकि कुछ भी होने पर लोगों की मदद की जा सके। हालांकि बार्डर पर रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
इस पर जम्मू के जिला उपायुक्त ने कहा कि लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। लोग किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहें।