{"_id":"5c763f5abdec22739d538b9b","slug":"air-strike-commercial-flights-from-jammu-kashmir-stopped-due-to-tension-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीमा पर भारी तनाव, जम्मू-श्रीनगर-लेह एयरपोर्ट बंद होने के बाद खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीमा पर भारी तनाव, जम्मू-श्रीनगर-लेह एयरपोर्ट बंद होने के बाद खुले
Wed, 27 Feb 2019 01:12 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के एक विमान के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद और भारत एवं पाकिस्तान की सेना के बीच नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के मद्देनजर श्रीनगर, जम्मू एवं लेह हवाईअड्डों पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिन्हें अब फिर से खोल दिया गया है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि“आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक विमानों की आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”
हालांकि अधिकारी ने आपात स्थिति की प्रकृति के बारे में नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार सुबह बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जम्मू और लेह हवाईअड्डों को भी व्यावसायिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया था। जिन्हें दोपहर बाद फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। यह गोलाबारी पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार तड़के शुरू की गई।