फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   air music concert held in jammu

‘ठुमरी पिया के मिलन की आस’ पर झूमे श्रोता

Sun, 19 Oct 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
air music concert held in jammu
रेडियो कश्मीर जम्मू की ओर से राजकीय महिला कालेज परेड के आडीटोरियम में प्रसार भारती महानिदेशक आकाशवाणी के तत्वावधान में आयोजित आकाशवाणी संगीत सम्मेलन-2014 में श्रोताओं ने शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


देश के जाने-माने सितार वादक नयन घोष ने जहां अपने सितार वादन से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, वहीं श्रोताओं के भरपूर अनुरोध पर सितार पर राग नट भैरव सहित एक विशेष धुन सुनाकर श्रोताओं को संगीत का आनंद प्रदान किया।
विज्ञापन


मुंबई से आए नयन घोष के साथ दिल्ली के मशहूर उस्ताद अकरम खान तबला पर साथ दे रहे थे। कोलकाता की विदुषी सुरंजना बोस का उपशास्त्रीय गायन का सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं ने आनंद उठाया तथा उनके द्वारा गाई ठुमरी की काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरंजना बोस के गायन के साथ संगति में तबला पर सुजीत शाह, हारमोनियम पर देबाशीष अधिकारी, तानपूरा पर शृंगारिका तथा निधि कैला शामिल रहे। उपशास्त्रीय गायन के आरंभ में विदुषी सुरंजना द्वारा पिया के मिलन की आस बोल पर राग जोगिया में ठुमरी को सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी गईं।

राग मिश्र अहिलावल में पिया बिन रतिया न भावे बोल पर दादरा सुनकर श्रोता झूम उठे। इसके पहले रेडियो कश्मीर जम्मू के डायरेक्टर वीके संब्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर संगीत की परंपरा को उजागर किया। सभी ख्याति प्राप्त कलाकारों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।

वहीं रेडियो कश्मीर जम्मू की उद्घोषिका माधवी शर्मा द्वारा मंच का संचालन किया गया। वहीं जानकारी दी गई कि आज के दिन एक देश के चौबीस शहरों में आकाशवाणी संगीत सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें जम्मू भी एक है।


यह जम्मू रेडियो स्टेशन तथा जम्मू वासियों के लिए गौरव की बात है। उल्लेखनीय है कि दो नवंबर (रविवार) को आकाशवाणी के सभी केंद्र सुबह ग्यारह बजे इस संगीत सभा का प्रसारण क रेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed