{"_id":"59a2c3c34f1c1bad248b490c","slug":"air-india-flight-returned-srinagar-after-facing-technical-error","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K:तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस लौटा विमान, उमर अब्दुल्ला भी थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K:तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस लौटा विमान, उमर अब्दुल्ला भी थे सवार
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के विमान ने शनिवार को श्रीनगर से उड़ान भरी ही थी कि उसे तकनीकी खराबी के चलते श्रीनगर लौटना पड़ा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस विमान में सवार थे। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक बीच हवा में विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली थी, जिसके चलते विमान को वापस श्रीनगर ले जाना पड़ा। उमर अब्दुल्ला ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला के साथ नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू संभाग के अध्यक्ष देवेंद्र राणा भी सवार थे। विमान में तकनीकी खराबी से उमर के श्रीनगर वापसी के कारण पुंछ में उनके कार्यक्रम रद कर दिए गए। उमर और राणा अब रविवार को पुंछ जाएंगे। उमर ने ट्वीट के जरिए कहा कि वह कभी इस एयर लाइन से सफर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
28 साल पुराने विमान से सेवा दी जा रही है। तकनीकी दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले उमर को जम्मू संभाग में मुगल रोड होते हुए सुरनकोट जाना था, लेकिन उन्होंने पुलवामा में फिदायीन हमले के चलते अपना यात्रा कार्यक्रम खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट में यह भी जोड़ा कि उन्हें कभी भी दक्षिण कश्मीर के चार जिलों से सफर के दौरान निकलने को कभी सोचना नहीं पड़ा, लेकिन अब यह और संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन