{"_id":"6618a1fd329243c30705f2e6","slug":"air-force-airlifted-security-personnel-to-snow-covered-areas-in-kishtwar-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: किश्तवाड़ में बर्फ से घिरे क्षेत्रों में वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर पहुंचाए 188 सुरक्षाकर्मी, 19 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: किश्तवाड़ में बर्फ से घिरे क्षेत्रों में वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर पहुंचाए 188 सुरक्षाकर्मी, 19 को मतदान
Fri, 12 Apr 2024 08:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:22 AM IST
सार
किश्तवाड़ जिले में बर्फ से ढके मारवाह और वारवान इलाकों में बृहस्पतिवार को वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टरों से 188 सुरक्षाकर्मियों को पहुंचाया गया। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 16 उड़ानें भरनी पड़ीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर संसदीय सीट पर सुरक्षित और अधिक से अधिक मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने अपने इंतजाम तेज कर दिए हैं। किश्तवाड़ जिले में बर्फ से ढके मारवाह और वारवान इलाकों में बृहस्पतिवार को वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टरों से 188 सुरक्षाकर्मियों को पहुंचाया गया। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 16 उड़ानें भरनी पड़ीं।
विज्ञापन
उधमपुर सीट का हिस्सा होने के कारण यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। अधिकारियों ने बताया, दूरदराज के इलाकों में बनाए गए 31 मतदान केंद्रों पर 144 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और 44 जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों -कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 12,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित सिंथन और मार्गम टॉप के रास्ते मारवाह और वारवान इलाकों तक सड़क के रास्ते पहुंचना काफी चुनौतियों भरा काम है। पूरा इलाका बर्फ से ढका होने के कारण फिलहाल सड़क मार्ग से यहां पहुंचना संभव नहीं था। इन 31 मतदान केंद्रों में मारवाह में 19 और वारवान में 12 केंद्र बनाए गए हैं। यहां तक मतदान दलों, चुनाव रसद और सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
चुनाव टीम आज भेजी जाएगी
जिला निर्वाचन अधिकारी देवांश यादव ने बताया, संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान दलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाई जाएगी। मतपत्रों के सुरक्षित रखरखाव के लिए पांच स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। 31 मतदान केंद्रों की चुनाव टीम और रिजर्व पार्टी को शुक्रवार को मारवाह और वारवान के अंदरूनी इलाकों में स्थित दूर-दराज के मतदान केंद्रों पर हवाई मार्ग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन