फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   air conditioner border posts along the international border

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी एयर कंडीशनर बार्डर पोस्ट

Sun, 20 Mar 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Mar 2016 01:11 PM IST
सार

  • आईबी के तहत आने वाले तीनों जिलों में स्थायी तौर पर बार्डर पोस्ट एवं गार्ड रूम बना दिए गए हैं।
  • बार्डर पोस्ट एवं रूम में एयर कंडीशनर की सुविधा रहेगी, ताकि गर्मी में भी इसमें रहा जा सके। 

विज्ञापन
air conditioner border posts along the international border
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ या कोई आतंकी हमला होने के बाद उनको शहर तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। आईबी के तहत आने वाले तीनों जिलों में स्थायी तौर पर बार्डर पोस्ट एवं गार्ड रूम बना दिए गए हैं। हालांकि, इनमें अभी पुलिस कर्मियों को तैनात नहीं किया गया है। यह पोस्ट और कमरे बन कर तैयार हो गए हैं। आतंकवाद को लेकर यह पोस्ट मुख्य रूप से स्थापित की गई हैं। 
विज्ञापन


हर पोस्ट में पांच पुलिस कर्मियों की टीम रहेगी। इसका इंचार्ज, एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर भी हो सकता है। बार्डर पोस्ट एवं रूम में एयर कंडीशनर की सुविधा रहेगी, ताकि गर्मी में भी इसमें रहा जा सके। 
विज्ञापन


बार्डर एसपी आरसी कोतवाल का कहना है कि फिलहाल इन पोस्टों की जिम्मेदारी संबंधित पुलिस स्टेशनों को दी गई है, लेकिन इसके लिए अलग से स्टाफ होगा। बार्डर पर घुसपैठ होने की सूचना मिलने पर इन पोस्टों से रात को 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रखा जाएगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं बहाल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पोस्ट को स्थापित करने का मुख्य मकसद ही यही है कि बार्डर पार कर आने वाले आतंकियों को शहर तक न पहुंचने दिया जाए और उन्हें मार गिराया जाए। जम्मू जिले में करीब 20, सांबा में 10 और कठुआ में भी दस के करीब यह पोस्ट बनाई गई हैं। बहुत जल्द यह शुरू हो जाएंगी। जहां पर दिन रात पुलिस की नजर रखी जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed