फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aims jammu

Jammu News: पीएम के उद्घाटन के तीन माह बाद भी एम्स में ओपीडी का इंतजार

विज्ञापन
aims jammu
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ई उद्घाटन के तीन माह बीत जाने के बाद भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर में मरीजों के लिए ओपीडी शुरू होने का इंतजार है। ओपीडी सेवा की शुरुआत न होने के कारण शहर के प्रमुख अस्पतालों पर अभी भी गंभीर मरीजों का लोड बरकरार है और सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए मरीज दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। एम्स में रोगी चिकित्सा देखभाल सुविधाएं शुरू होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख के साथ पठानकोट के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से दूसरे अस्पतालों में एम्स के डाक्टरों द्वारा ई चिकित्सा सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

एम्स विजयपुर में एमबीबीएस बैच के साथ प्रमुख कार्यालयों को शिफ्ट किया गया है। पहले चरण में 80 से अधिक डाक्टरों और 450 नर्सों की नियुक्ति कर ली गई है। इसी तरह टेक्नीशियन स्टाफ में करीब 80 पदों पर नियुक्ति की गई है। एम्स में 42 भवनों का निर्माण किया गया है। इसमें मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए नाइट शेल्टर का भी निर्माण किया गया है। जिसमें एक समय में दो सौ से अधिक तीमारदार ठहराए जा सकेंगे। एम्स में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को दिल्ली एम्स में कुछ माह में ट्रामा और इमरजेंसी सहित अन्य क्षेत्र में प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ टेक्नीशियन स्तर पर दिल्ली एम्स प्रशासन से कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों को तीन माह की प्रतिनियुक्ति पर एम्स विजयपुर में भेजने के लिए सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

रोजाना 3000 मरीजों के पहुंचने की उम्मीद
एम्स के शुरू होने पर यहां रोजाना 2000 से 3000 के बीच मरीजों के पहुंचने की उम्मीद है। गत फरवरी में एम्स के औपचारिक उद्घाटन से उम्मीद जगी थी कि शीघ्र ही यहां ओपीडी सेवा शुरू होने से खासतौर पर गंभीर मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए बाहर के राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अभी ऐसा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में ओपीडी शुरू करने की योजना
एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि आगामी जून में एम्स में सुुपर स्पेशियलिटी और सामान्य ओपीडी शुरू करने की योजना है। इसके लिए जरूरी चिकित्सा स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed