Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AIIMS Jammu's 20-OT block to boost super-speciality care, reduce patient referrals

जम्मू-कश्मीर: अब बड़े ऑपरेशन के लिए दूसरे राज्यों की दौड़ होगी कम, एम्स जम्मू में शुरू हुए 20 अत्याधुनिक ओटी

Sat, 07 Nov 2026 05:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 07 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

एम्स जम्मू में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 20 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर वाले ब्लॉक का उद्घाटन किया जिससे सुपर स्पेशियलिटी इलाज और जटिल सर्जरी की सुविधाएं बढ़ेंगी। इससे जम्मू-कश्मीर के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम होगी और पंजाब व हिमाचल के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
AIIMS Jammu's 20-OT block to boost super-speciality care, reduce patient referrals
पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एम्स जम्मू में 20 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) वाले विशेष ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज और बड़ी सर्जरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र सिंह ने इसे एम्स जम्मू की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ से दस वर्षों में संस्थान ने बुनियादी ढांचे, फैकल्टी और चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। यहां कई नई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ विशेषज्ञ विभागों में शिक्षकों (फैकल्टी) की कमी के कारण रेजिडेंट सीटों और नए पाठ्यक्रमों के विस्तार में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर एम्स जम्मू के निदेशक संजीव सिन्हा के साथ चर्चा की गई है और दिल्ली में भी इसे उठाया जा रहा है। संस्थान में एमडी और डीएम जैसे उच्च चिकित्सा पाठ्यक्रम पहले ही शुरू किए जा चुके हैं।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का संभवत: एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश है, जहां दो एम्सहैं। इनमें एक जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर में और दूसरा कश्मीर के अवंतिपोरा में स्थित है। उन्होंने जम्मू में दूसरे एम्स की स्थापना का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि यदि श्रीनगर में एक एम्स स्वीकृत किया गया है तो जम्मू में भी दूसरा संस्थान स्थापित होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि एम्स जम्मू आने वाले समय में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र बनेगा। यहां एलोपैथिक चिकित्सा के साथ आयुष सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल जम्मू संभाग बल्कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए भी प्रमुख रेफरल अस्पताल के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed