फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aiims can open in jammu: nirmal singh

जम्मू में भी खुल सकता है एम्स: निर्मल

Fri, 01 May 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 01 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
aiims can open in jammu: nirmal singh

उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में अगर दो केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं तो एम्स भी दो हो सकते हैं। भाजपा चाहती है कि जम्मू में भी एम्स खुले। शुक्रवार को ट्रेड एंड इंडस्ट्री से जुड़े सदस्यों से बातचीत में एम्स के मुद्दे का जिक्र होने पर उप मुख्यमंत्री ने यह शब्द कहें।

विज्ञापन


भाजपा की ट्रेड एंड इंडस्ट्री सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने एम्स के अलावा जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। खासतौर से तवी में कृत्रिम झील के निर्माण, मुबारक मंडी परिसर के नवीनीकरण कार्य, आईएसबीटी बस स्टैंड और मल्टी स्टोरी पार्किगिं का निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन


 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अन्य मुद्दों जिसमें वैट से जुड़ी समस्याओं, वेयर हाउस से जुड़े मुद्दों, शहर में विभिन्न बाजारों में भीड़भाड़, जाम, बिजली की समस्याओं को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंडस्ट्रियल जोन के विस्तार और जम्मू में मेगा इंडस्ट्री विकसित करने की मांग भी की। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी पहलुओं पर काम करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति सरकार वचनबद्ध है। नगर निगम, जेडीए से जुड़े मामलों में पारदर्शिता लाई जाएगी।


उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आश्वासन दिया कि उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के हल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर इंडस्ट्री सेल के संयोजक विक्रम रंधावा, विधायक सत शर्मा और राजेश गुप्ता, ट्रेड सेल के संयोजक कुलभूषण मोहत्रा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed