एम्स पर बनी सहमति, घोषणा आज संभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स की घोषणा को लेकर चल रहा गतिरोध लगभग समाप्त हो गया है। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह तथा प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में जम्मू में भी एम्स खोले जाने पर सहमति बन गई।
एम्स का ड्राफ्ट बनकर तैयार है। वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ होने वाली बैठक में एम्स की घोषणा संभव है।
पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में यह बताया गया कि जम्मू तथा श्रीनगर दोनों ही स्थानों पर एम्स खुलेगा। इसके लिए ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है।
अब कौन सी दिक्कतें आ सकती है
असल दिक्कत संसद सत्र चलने के कारण सामने आ रही है। यह तरीका खोजा जा रहा है कि कैसे इसकी घोषणा हो। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीरवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे कलाम की अंत्येष्टि में भाग लेने रामेश्वरम जाएंगे।
वहां से लौटने के बाद लगभग दो बजे प्रदेश भाजपा तथा केंद्रीय नेताओं की उनसे मुलाकात का कार्यक्रम तय है।
स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, रियासत के स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह शामिल रहे। राज्य के वन मंत्री बाली भगत बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा सके।