{"_id":"62d847d0db1942736b3e3bcf","slug":"agriculture-udhampur-news-jammu-news-jmu264347011","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत का फल: पंचैरी में सेब की बंपर फसल से हैरत में लोग, दो लोगों ने परिश्रम से सपना किया साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत का फल: पंचैरी में सेब की बंपर फसल से हैरत में लोग, दो लोगों ने परिश्रम से सपना किया साकार
Wed, 20 Jul 2022 11:52 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:52 PM IST
सार
बागवानी विभाग की मोडिफाइड हाई डेंसिटी प्लांटेशन योजना के तहत दो बागवानों ने ट्रायल पर सेब की फसल के दो ब्लॉक लगाए। यह प्रयोग न सिर्फ सफल हुए हैं, बल्कि सेब की बागवानी में रुचि रखने वाले युवाओं को भी दोनों प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधमपुर के पंचैरी में सेब की फसल के साथ बागवान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय प्रेमनाथ और सेना से ऑनरेरी कैप्टन पद से रिटायर स्वर्ण सिंह के बगीचे सेब की बंपर फसल से हैरत में डाल रहे हैं। दोनों ही बागवानों ने मार्च 2021 में सेब के 75-75 पौधे लगाए थे। बागवानी विभाग की मोडिफाइड हाई डेंसिटी प्लांटेशन योजना के तहत ट्रायल पर यह दो ब्लॉक लगाए गए।
विज्ञापन
यह ट्रायल न सिर्फ सफल हुए हैं, बल्कि सेब की बागवानी में रुचि रखने वाले युवाओं को भी प्रेरित कर रहे हैं। दोनों ही ब्लॉक में सेब की बंपर फसल हर किसी को हैरान कर रही है। सेवानिवृत्त कैप्टन स्वर्ण सिंह ने बताया कि पंचैरी ब्लॉक की कुल्टयार पंचायत में उनके पास बंजर भूमि थी, जिसे उन्हें समतल करवाया।
विज्ञापन
बागवानी विभाग की मदद से एम-9 रूट स्टॉक पर सेब की उन्नत किस्मों के 75 पौधे लगाए। उनका प्रयोग बेहद सफल रहा है। उनका अनुमान है कि दो कनाल जमीन पर पौधे लगाए जाएं तो यह पहले ही वर्ष दो से तीन लाख रुपये की आय का साधन हो सकते हैं।
विज्ञापन
वह अब और पौधे लगाने की सोच रहे हैं। वहीं, बागवानी विकास विभाग के प्रतिनिधि संजीव सिंह ने बताया कि पंचैरी के मीर में मास्टर प्रेमनाथ और कुल्टयार में कैप्टन स्वर्ण सिंह के ब्लॉक में कुल 150 पौधे लगाए गए थे। हाई डेंसिटी का प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा है। बागवानी विभाग की ओर से और भी किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।