{"_id":"6175bd64d054b76bdb5f0bdb","slug":"agriculture-samba-news-jmu246514339","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर चौधरी मनमोहन सिंह ने ओले गिरने से प्रभावित हुई फसल का उपज की बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिए जाने मांग की है। किसान खड़ी फसल को काटने की तैयारी में थे। ओले गिरने से उनकी सारी उम्मीदें धराशायी हो गई हैं।
मनमोहन चौधरी ने कहा कि ओले और आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ऐसा लगता है कि प्रकृति ने भी इनके साथ खिलवाड़ किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कृषि और राजस्व अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दें और किसानों को मुआवजा और राहत जल्द से जल्द दी जाए। संवाद
बरबाद फसल का दिलाया जाएगा मुआवजा
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने रविवार को क्षेत्र में दौरा किया और किसानों की बरबाद हुई फसल का जायजा लिया। किसानों का हालचाल पूछा। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में धान की खड़ी फसल तबाह हो चुकी है। हम काफी परेशान हो गए हैं। राजेश पडगोत्रा ने आश्वासन दिया कि आप लोग की परेशानी से सरकार को अवगत कराएंगे और मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद