फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

सरकार के निर्णय का किसानों ने किया स्वागत

विज्ञापन
agriculture
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांवों के किसानों की 7400 कनाल भूमि बंजर बन चुकी है। पहले किसान जीरो लाइन तक खेती करते थे। कारिगल युद्व के बाद किसानों ने जीरो लाइन के निकट की खेती को छोड़ दिया। सेना की ओर से बारूदी सुरंगें बिछा दी थी। बाद में घुसपैठ को रोकने के लिए जब सीमा पर तारबंदी लगाई गई तो आगे की भूमि पर दो तीन वर्ष तक किसानों ने खेती की थी।
विज्ञापन

उसके बाद भूमि बंजर बनी रही। जो करीब 16 वर्ष से बंजर पड़ी हुई है। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के बार-बार उल्लंघन के भय से किसानों ने तारबंदी के आगे की खेती को छोड़ दिया था, जो बंजर बन चुकी है। राजस्व विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार कि 7400 कनाल भूमि तारबंदी के आगे है। जो बंजर बनी हुई है। इसमें राजपुरा तहसील की 2500 कनाल, सांबा तहसील की 3000 कनाल और रामगढ़ तहसील की 1900 कनाल भूमि तारबंदी के आगे है। जिसे अब सरकार बंजर भूमि को आबाद करा कर किसानों को सौपेंगी। खर्च सरकार की ओर से किया जाएगा। जबकि फसल किसान लेगा। अब सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को भी कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed