फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

धूप खिलते ही कीट नाशक के छिड़काव में जुटे किसान

विज्ञापन
agriculture
विशनह क्षेत्र में इफको द्वारा किसानों की जागरूकता हेतु लगाए गए कैंप किसानों को जागरूक करते अधिक? - फोटो : RSPURA
अरनिया। करीब एक सप्ताह से धान की फसल में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर किसानों को आखिर बुधवार को राहत मिल ही गई। वहीं शाम को धूप में निखार आने पर ज्यादातर किसान कीटनाशक दवाओं की खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जारी बादलों की आंख मिचौनी से किसान धान की फसल में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के लिए कशमकश में थे। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई, मगर बादल छाये रहने से कोई भी किसान दवाओं के छिड़काव का रिस्क नहीं ले रहा था। प्रवीन सिंह, मोहन लाल, दरबारी लाल, अमीर चंद, घनी श्याम व लेखराज आदि किसानों के अनुसार इस समय खेतों में घास आदि काफी उग चुकी है, जो धान की फसल के उत्पादन में अड़चन है। साथ ही अन्य कीड़े भी खेतों में जमा हो चुके हैं, जिसे मात्र दवाओं के छिड़काव से ही हल किया जा सकता है, जिसके लिए छिड़काव के बाद कम से छह घंटे तक मौसम में खिली धूप का होना जरूरी है। इस दौरान अगर बारिश हो जाती है तो दवाओं का असर बेअसर हो जाता है।
विज्ञापन

नकली दवाइयों से क्षेत्र के किसान परेशान
कई बार छिड़काव के दौरान भी नहीं नष्ट हो रही घास
रामगढ़। क्षेत्र में इस समय खेतों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं दुकानदार भी बिना किसी डर के किसानों को नकली दवाइयां बेच रहे हैं।
किसान जितेंद्र सिंह, प्रेमपाल चौधरी, हैप्पी रंधावा, राज कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कुछ दुकानदार किसानों को ओवरडेट की दवाइयां बेच रहे हैं। उससे किसानों को नुकसान हो रहा है। नकली दवाओं से खेतों से न घास नष्ट हो रही है और न कीडे़ नष्ट हो रहे हैं। किसान को दो-दो बार दवाओं का छिड़काव करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि हमारे क्षेत्र में इन दुकानदार के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की जाए। जो दुकानदार गलत दवाइयां बेच रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इफ्को ने किया किसान सभा का आयोजन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक माजरा में बुधवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के जिला प्रवक्ता राकेश पंत मुख्य अतिथि रहे। सभा में किसानों को खाद के बारे में जानकारी देते हुए इफ्को के जम्मू डिवीजन के अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि नेनौ खाद इफ्को सहकारी संयंत्र द्वारा बनाई गई है। इस पर पांच साल कार्य करने के बाद इसको मार्केट में उपयोग के लिए लाया गया है। किसानों से प्रार्थना है कि नेनौ खाद का उपयोग कर अपनी फ़सल की पैदावार बढ़ाएं और यूरिया पर अपनी निर्भरता कम करें। सभा में विक्की सैनी, सुरजीत सैनी, सुरेश चौधरी, मोहिंदर सैनी, तिलक राज भगत एवं विजय सैनी का भी प्रमुख योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed