फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

ज्यौड़ियां में गेहूं खरीद केंद्र खोला गया

विज्ञापन
agriculture
जयौडियां में सरकारी गेहूं खरीद केन्द्र खोला गया
ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसानों की मांग पर शनिवार को ज्यौड़ियां में भारतीय खाद्य निगम की तरफ से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोला गया। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ गुणवत्ता निरीक्षक पूजा लोचन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्र के ठेकेदार राकेश कुमार मट्टू ने बताया कि गेहूं खरीदने का काम आज से शुरू हो गया है। गेहूं का सरकारी रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल है। इस मौके पर किसान सूरज प्रकाश, सतपाल मट्टू, राकेश मट्टू, नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी सहित अन्य कई किसान लोग उपस्थित रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग की थी, जिसमें किसानों ने कहा था कि क्षेत्र में किसानों द्वारा गेहूं की फसल को समेटने का काम जोरों से चल रहा है। किसानों ने बताया था कि जहां पर निजी व्यापारी गेहूं की फसल को बहुत ही कम दामों में खरीद रहे हैं। वह प्रति क्विंटल 1700 रुपये में खरीद रहे हैं। जबकि सरकारी रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल है। इस मौके पर कृषि विभाग के सुनील शर्मा, एईए अविलाशा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed