{"_id":"61fac3ebcddd33068f3db438","slug":"agriculture-rspura-news-jmu2530569103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर मिल्क प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव द्वारा जागरूक शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर मिल्क प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव द्वारा जागरूक शिविर
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर मिल्क प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव लिमिटेड की तरफ से बुधवार को गांव बेगा में जागरूकता शिविर लगाकर दूध उत्पादकों को सरकार द्वारा डेयरी फार्म को बढ़ावा देने की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कोआपरेटिव लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर दर्शन कुमार ने कहा कि कोऑपरेटिव की तरफ से गांव-गांव में इस तरह के शिविर लगाकर दूध उत्पादकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि वह कोऑपरेटिव के साथ जुड़कर लाभ कमाएं।
किसानों की शिकायत रही है कि उन्हें दूध का दाम सही नहीं मिल रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि किसानों की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो और उन्हें दूध का सही दाम मिले। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से एक अभियान चलाया गया। किसान प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को टीन के बर्तन निशुल्क दिए जा रहे हैं। वह इन बर्तनों का इस्तेमाल करके कोऑपरेटिव तक दूध पहुंचाएं।
इस मौके पर सीईओ मनोज कुमार, मुश्ताक अहमद, राजेश कुमार, जसपाल चौधरी, सरपंच सुखदेव सिंह सहित अन्य किसान भी मौजूद थे।