{"_id":"617ee4516825de5c381ddeb8","slug":"agriculture-rspura-news-jmu2470017110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासपुर के किसानों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासपुर के किसानों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
सीमांत गांव बासपुर के किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पिछले दिनों हुई ओले गिरने और मूसलाधार बारिश के चलते नष्ट हुई धान की फसल का जायजा लेने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर पंचायत बासपुर के किसानों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व सरपंच सुखदेव सिंह काला ने किया। उन्होंने कहा कि ओले के कारण क्षेत्र में धान की फसल नष्ट हो गई, लेकिन दुख की बात है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी चाहे वह राजस्व विभाग का हो या कृषि विभाग का कोई भी अफसर, किसानों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में जहां मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है वहीं उनकी पंचायत के किसान आज भी अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को मुआवजा देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए और सूची बनाने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी जानी चाहिए। ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
प्रदर्शन में पंच कुलदीप कुमार, अशोक कुमार, संध्या देवी, पृथ्वी सिंह, सरफा राम, कैप्टन रूप सिंह, प्रेमलाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।