{"_id":"617afe8559b0c673aa5e2e98","slug":"agriculture-rspura-news-jmu2467973194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश किसान संघ के प्रधान ओमी खजूरिया किसानों की फसल के नुकसान का जायजा लेने हैं विशनह क्षेत्र में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश किसान संघ के प्रधान ओमी खजूरिया किसानों की फसल के नुकसान का जायजा लेने हैं विशनह क्षेत्र में पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमी खजूरिया ने बिश्नाह, अरनिया, शेखूपुर, चंगिया, सेई के किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि किसानों को धान का लागत मूल 25 से 30 हजार प्रति एकड़ दिया जाए। जिन लोगों ने जमीन ठेके पर ली है उसका मुआवजा किसान और ठेकेदार को बराबरी में दिया जाए। इनके साथ सतीश भारती, स्वर्ण सिंह चिब, रमन सिंह, रोहित वर्मा, गैर सिंह, कैप्टन कमल सिंह, तरसेम सैनी, चूर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
परगवाल में दूसरे दिन भी किसानों ने मांगा मुआवजा
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में वीरवार को एक बार फिर किसानों ने एकत्रित होकर बारिश और ओले से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा मांगा। सरपंच रामस्वरूप शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार से सभी किसानों को सात हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार को सभी किसानों को मुआवजा देना पड़ेगा। चाहे वह ठेके पर जमीन लेने वाले हों या सरकारी जमीन पर खेतीबाड़ी कर गुजर-बसर करने वाले किसान हों। उन्होंने कहा कि हम थोड़े दिन सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे कि वह किस आधार पर किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराएगी। उसके बाद अगले कार्यक्रम पर रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर नितिन शर्मा, बुआ दित्ता, मास्टर सुखदेव सिंह अशोक कुमार जगदीश सिंह समेत कई किसान उपस्थित थे। इससे पहले बुधवार को भी किसानों ने कार्यक्रम का आयोजन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें सात हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा राशि देने की मांग की गई थी। संवाद
विज्ञापन
...ताकि किसान भी मना सकें दीपावली
विजयपुर। भारतीय किसान संघ के सांबा जिला प्रधान बलकार सिंह ने वीरवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कुछ दिन पहले जो बारिश हुई उससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हम लोगों ने सांबा जिले के क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। इन सबको देखते हुए सरकार से मांग है कि इन लोगों को जल्द मुआवजा दिया जाए। ताकि यह दीपावली भी अच्छी मना सकें। क्योंकि किसान वर्ग इस समय काफी परेशान है। क्योंकि लगभग किसानों की खेती तैयार थी। बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस मौके पर गिरधारी लाल शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
डीडीसी उपाध्यक्ष ने किया परगवाल का दौरा
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में वीरवार को डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने गांव नजवाल, महांता दी पट्टियां, छन्नी ताना, रंगपूर और देवरा पहुंच कर खराब हुई फसल का जायजा लिया। किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों को हुए नुकसान के लिए गंभीर है। जल्द ही खराब फसल के मुआवजे की राशि दी जाएगी। इस मौके पर बलविंदर सिंह, सरपंच जसपाल सिंह, सुभाष सिंह, गौरव सिंह, ओमी खजूरिया, मनमोहन सिंह, जीएस चिब साथ रहे। संवाद
जल्द मुआवजा दिया जाए, मवेशियों के लिए भी सोचे सरकार
रामगढ़। क्षेत्र में 23 अक्तूबर को ओले गिरने और अंधी से धान की फसल खराब हो गई। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की नींद उड़ी हुई है। हम अपने बच्चों और घरों का गुजारा कैसे करेंगे।
बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह, किसान नेता मोहन सिंह भट्टी, भगवान चौधरी, सरपंच आशा कुमारी पंच बिल्लू चौधरी, सरपंच रूप चौधरी, जगदीश भट्टी, हैपी जमवाल, विकी सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में धान का नुकसान तो हुआ है, उसके साथ-साथ हमें अपने मवेशी के चारों के लिए भी चिंता सता रही है। हम अपने पशुओं को चारे में क्या देंगे तो हमारी गवर्नर से मांग है की हमारे मवेशियों के लिए भी राहत दी जाए ताकि हमारे बार्डर क्षेत्र के लोग दूसरे राज्य से पराली खरीदारी कर सकें। मवेशियों के लिए अलग से मुआवजा दिया जाए।
कागजों में ही न रह जाए मुआवजे की प्रक्रिया
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत देरियां, सैंथ, पगांली आदि का वीरवार को आल इंडिया मनहास बिरादरी के प्रधान हरनाम सिंह मनहास ने दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में बारिश से नुकसान हुई फसलों का जायजा लिया। सरकार से किसानों को जल्द नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
हरनाम सिंह मनहास सहित क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि 2019 की तरह इस बार का मुआवजा भी कागजों में ही न रह जाए। उन्होंने बताया कि सन 2019 में भी बारिश के कारण क्षेत्र में धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन क्षेत्र की पंचायत सैंथ, देरियां, पंगाली तथा हमीरपुर सिदड़ आदि को मुआवजे के तौर पर सरकार की तरफ से एक पैसा नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि उनका बारिश और ओले से इस बार भी 100फीसदी नुकसान हो गया है। इसका जल्द मुआवजा दिया जाए। क्योंकि उनके पास कोई पैसा नहीं है। क्योंकि किसानों ने अपनी जमा पूंजी धान की फसल की रोपाई पर खर्च कर दी। अब किसानों ने गेहूं, मवेशियों के लिए चारा और सरसों की फसल भी बीजनी है। उसके लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी।
इस मौके पर किसान शाम सिंह, भगवान सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, सुमीत सिंह, देवी सिंह आदि ने बताया खेतों में पानी भर गया है और ओले गिरने से धान पूरी तरह से खेतों में ही झड़ (गिर) गई है। खेतों में अब सिर्फ के सिर्फ पराली ही दिख रही है। उसके साथ दाना कोई नही रहा है। किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि धान की फसल की रोपाई, खेतों की जुताई, खाद, मजदूरी आदि कुल मिला प्रति कनाल सात हजार रुपये खर्च होता है। इसका सौ प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। क्योंकि हमारी पूरी की पूरी फसल नष्ट हो गई है ।
कांग्रेस नेता ने तहसीलदार को बताई किसानों की समस्याएं
बिश्नाह। कांग्रेस नेता शशि शर्मा ने किसानों की फसलों को हुए नुकसान के लिए 6 हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजे की मांग की है। उन्होंने वीरवार को तहसीलदार सोहन सिंह राणा से मिलकर किसानों की समस्या से अवगत कराया। कहा कि किसान देश की रीढ़ है। मौजूदा समय 80 तत्वों को बचाने का संघर्ष कर रहा है। जिस समय फसल कटाई का समय था। उसी समय से बारिश और ओले गिरे और फसल नष्ट हो गई। उन्होंने तहसीलदार से मांग की कि किसानों को मुआवजे के साथ-साथ अगली फसल के लिए बीज और खाद भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों की दशा सुधर सके। संवाद
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापनपत्र सौंपा
आरएस पुरा। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पार्टी के संभागीय संयोजक ओमप्रकाश खजूरिया की अध्यक्षता में एसडीएम से मुलाकात की। उन्हें फसलों के हुए नुकसान के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों से बातचीत करते में ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि पार्टी द्वारा एसडीएम राम लाल शर्मा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है, कि जिन किसानों की फसल बारिश और ओले गिरने के कारण तबाह हुई है। उन किसानों को सरकार की तरफ से प्रति कनाल 6 हजार रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। इसके अलावा पार्टी ने मांग रखी है कि किसानों के सभी लोन माफ होना चाहिए। किसानों को निशुल्क बिजली दी जानी चाहिए और पुराने बिल माफ होने चाहिए। खजूरिया ने कहा कि ओलावृष्टि होने के कारण फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है ऐसे में सरकार को अगली फसल लगाने के लिए किसानों को सब्सिडी पर खाद एवं बीज मुहैया कराने की जरूरत है ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस मौके पर महेश चंद्र सूदन, राम सिंह, संसार सिंह, कुदलीप राव, चंद्र प्रकाश मोनू, नायब सरपंच रूडा राम, परविंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद