फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: क्रॉप कट में औसतन पैदावार कम होने पर मिलेगा बीमा कवर

विज्ञापन
Agriculture news
इंपैक्ट
विज्ञापन

- बारिश-जलभराव से धान की फसल का नुकसान मापदंडों में तय नहीं : मुख्य कृषि अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। धान की फसल के मुआवजे से वंचित किसानों को मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू मनोहर लाल शर्मा ने राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि क्रॉप कट में जिन ब्लॉक की औसतन पैदावार कम आंकी गई है उनमें नुकसान का बीमा कवर दिया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर कृषि अधिकारियों को औसतन पैदावार के दोबारा फार्म चेक करने के लिए कहा जाएगा। अगले एक सप्ताह तक दस्तावेज का सत्यापन होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराने वाले किसानों को ही बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग किसानों को हर संभव सुविधा मुहैया करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश और जलभराव से प्रभावित धान की फसल का मुआवजा मापदंडों में तय नहीं है। सिलटिंग और भूस्खलन से प्रभावित फसल का मुआवजा बीमा कंपनी वितरित कर चुकी है। बीमा कंपनी की तरफ से किसी भी किसान का मुआवजा बकाया नहीं है। मौजूदा वर्ष से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बारिश व जलभराव से फसल के नुकसान को मापदंडों के दायरे में लाया गया है। अब इसका फायदा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों को मुआवजा वितरित नहीं हुआ है उनके फार्म दोबारा से सत्यापित किए जाएंगे। मुआवजा वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed