फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: खेत बचाने के लिए किसानों ने बढ़ाया कदम

विज्ञापन
Agriculture news
कृषि विभाग ने गांव पोठा में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कृषि विभाग अखनूर ने खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को पंचायत चक भगवाना के गांव पोठा में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उप कृषि विकास अधिकारी राजन शर्मा, कृषि विशेषज्ञ अस्मिता शर्मा और जोन ज्याैड़ियां के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं और वैज्ञानिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों को मिट्टी जांच का महत्व समझाते हुए बताया कि नियमित जांच से भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की सही जानकारी मिलती है। इससे आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग किया जा सकता है। खेती की लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि होती है। शिविर में प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल संरक्षण तथा फसल उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, जबकि प्राकृतिक एवं संतुलित कृषि पद्धतियां अपनाने से भूमि का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने किसानों से टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने की अपील करते हुए कहा कि उपजाऊ भूमि का संरक्षण समय की आवश्यकता है। इससे न केवल खेती लाभकारी बनेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी कृषि योग्य भूमि सुरक्षित रह सकेगी। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed