फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: एक माह पहले न्यू प्रताप नहर में छोड़ा पानी, किसानों को राहत

विज्ञापन
Agriculture news
सिंचाई विभाग ने नहर से गाद निकालने और मरम्मत के लिए 15 जनवरी को बंद किया था पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सिंचाई विभाग ने गाद निकालने का काम पूरा कर न्यू प्रताप नहर में पानी छोड़ दिया है। इससे अखनूर और छंब के किसानों को राहत मिली है। वे फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
आमतौर पर नहर में हर साल बैसाखी पर पानी छोड़ा जाता था। इस बार एक माह पहले नहर को बहाल किया गया है। विधायक मोहन लाल भगत ने बुधवार को हेडवर्क्स साइट पर नहर में जल प्रवाहित किया। उन्होंने बताया कि नहर को डीसिल्टिंग (गाद सफाई) और आधुनिकीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद दोबारा खोला गया है। इसे हर वर्ष तीन माह के लिए बंद रखा जाता है। विधायक ने बताया कि न्यू प्रताप नहर-1 पर इस वर्ष लगभग 1.83 करोड़ रुपये से आधुनिकीकरण कार्य किए गए हैं। इन पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। नहर को 15 जनवरी को बंद किया गया था। अब इसे निर्धारित समय से पहले खोल दिया गया है।
विज्ञापन

न्यू प्रताप नहर चिनाब नदी के दाहिने किनारे से निकलती है। इसकी लंबाई 33.69 किलोमीटर है। इसकी जल वहन क्षमता 438 क्यूसेक है। यह करीब 9,069 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई करती है। 157 किलोमीटर लंबे वितरण तंत्र के माध्यम से अखनूर और छंब क्षेत्र के 96 गांवों तक सिंचाई सुविधा पहुंचती है। अखनूर का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है। विधायक ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है वहां तक पानी पहुंचाने के लिए कंडी नहर परियोजना को स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस माैके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मैकेनिकल विंग परेश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता मोहित भारती व पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed