{"_id":"5f74d0498ebc3e9bd4060644","slug":"agriculture-jammu-news-jmu2198030178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती धान पर लीफ फोल्डर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती धान पर लीफ फोल्डर का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। देर से लगाई गई धान की फसल लीफ फोल्डर की चपेट में आ गई है। विशेषकर बासमती धान पर लीफ फोल्डर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे पखड़ी, केसो मन्हासा, खानपुर, बरोटा, कैंप, कमौर रजवाल, पलौटा गांव के के धान उत्पादक किसान परेशान हैं।
किसान पूरन चंद, चूड़मल, मदन लाल, पुरुषोत्तम, रमेश लाल, सतपाल, विजय आदि ने बताया कि धान की फसल व बासमती की फसल पर लीफ फोल्डर का हमला हुआ है, जिसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कीट फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं व कीट पत्तों को लपेट रहे हैं व पौधे सूखने लगे हैं। किसान फसलों के नमूने लेकर के कृषि कार्यालयों में जाकर अधिकारियों को दुखड़ा सुना रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाते हुए विशेषज्ञों की टीम भेजकर किसानों को जागरूक करने और रोकथाम के उपाय बताने का अनुरोध किया है।
------
बासमती धान को लीफ फोल्डर नमक बीमारी लगने की शिकायतें मिली हैं। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित इलाकों का दौरा कर फसल का निरीक्षण कर रहे हैं। किसानों को बीमारी से बचाव के उपाय बता रहे हैं। विभाग ने बीमारी के बारे में अवगत करा दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही कृषि कार्यालयों में लीफ फोल्डर की रोकथाम की दवा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
-अजीत सिंह, एईओ, रामगढ़