{"_id":"5f0617c28ebc3e63906f1036","slug":"agriculture-jammu-news-jmu2138933156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता बताई
विज्ञापन
मीरां साहिब में किसान पखवाड़े के तहत किसान को क्रेडिट कार्ड देते बैंक अधिकारी।
मीरां साहिब। किसान पखवाड़े के तहत जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक की सिंबल मोड़ शाखा की तरफ से बुधवार को जागरूकता श्िािवर लगाया गया। इसमें काफी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया।
बैंक के चेयरमैन जनक राज अंगराल ने कहा कि सरकार की तरफ से 21 जुलाई तक किसान पखवाड़े का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत बैंक की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा बैंक की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड भी किसानों में वितरित किए जा रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेष तौर पर मौजूद मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू फारूक अहमद भट्ट ने कृषि विभाग द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि उपकरणों पर विभाग की तरफ से सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाते हैं। वह सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।
इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक रछपाल चौधरी, जनरल मैनेजर दविंदर कुमार, एचओडी शमशेर सिंह, संभागीय प्रबंधक साहिल शर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी सुरिंदर गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।