फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

केसीसी कार्ड बनवाने को किया जागरूक

विज्ञापन
agriculture
रामगढ़ में लगाए गए किसान मेले में स्टाल का निरीक्षण करते अधिकरी।
अरनिया। सोहागपुर में एनिमल हसबैंडरी की तरफ से किसान पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में आस पड़ोस के किसान उपस्थित रहे, जिसमें किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारियों से अवगत कराते हुए सभी किसानों को कार्ड बनाने के पत्र भी वितरित किए गए। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस स्कीम का सभी किसानों को लाभ उठाना चाहिए ताकि किसानों के साथ साथ देश भी तरक्की कर सकें। संवाद
विज्ञापन

--------
कृषि विशेषज्ञों ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात
अखनूर। कृषि विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा से मिला। उन्हें एसआरओ-442 और 433 में संशोधन की मांग के लिए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसआरओ 442 को खत्म करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इसमें यह परिकल्पना की गई है कि कनिष्ठ सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति पदोन्नति के आधार पर की जाएगी, जिससे युवा कृषि स्नातक उक्त पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। जहां पहले यह 60-40 के अनुपात में था। इन पदों का उपयोग प्रवेश स्तर के पदों के लिए किया जाता था। कृषि विस्तार अधिकारी के मामले में अनुपात प्रत्यक्ष और प्रचार कोटा के बीच 50-50 था, लेकिन एसआरओ 433 के साथ अनुपात 20-80 तक कम कर दिया गया है जो युवा कृषि टेक्नोक्रेट के साथ बहुत अन्याय है। उन्होंने बताया बड़ी संख्या में रिक्तियां एपीडी में हैं लेकिन इन्हें भरने के लिए संबंधित अधिकारियों को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के साथ बैठक के दौरान उन्होंने उनसे इन एसआरओ को निरस्त करने का अनुरोध किया ताकि उन्हें न्याय मिले। पूर्व मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे ताकि ये मुद्दे तुरंत हल हो जाएं।
--------------
कृषि अधिकारियों को बताई समस्याएं
कृषि विभाग द्वारा शिविर लगा जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कृषि विभाग की ओर से किसान पखवाड़े के तहत सीमावर्ती पंचायत निकोवाल में मंगलवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों में किसान क्र्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। किसानों ने कृषि अधिकारियों के सामने खेतीबाड़ी में आ रही समस्याओं को उजागर किया और उपराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामलाल शर्मा को सौंपा।
सरपंच विजय चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतर छोटे किसान हैं। बिजली विभाग द्वारा किसानों को एक से दो लाख तक बिल थमाया जा रहा है। किसानों के बिजली बिल माफ किया जाए। सरपंच ने कहा कि क्षेत्र में नहरी पानी न पहुंचने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पाते हैं। इसकी तरफ विभाग तथा प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। किसानों को राजस्व विभाग से आ रही परेशानियों का समाधान किए जाने की मांग की। किसानों के जमीन संबंधी काम के लिए चक्कर लगवाए जाते हैं।
एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से 21 जुलाई तक किसान पखवाड़े का आयोजन किया गया है, जिसके तहत सभी क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन कर किसानों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला कृषि अधिकारी मदन लाल, सरपंच देवराज आदि मौजूद रहे।

---------------
किसाना पखवाड़ा में किसानों को दी गईं अनेक जानकारियां
रामगढ़। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के अन्य भागों की तरह, किसान पखवाड़ा सांबा जिले में भी शुरू किया गया। किसान मेले को सीमावर्ती गांव स्वांखा में शुरू किया गया। जिले के रामगढ़ तहसील में (बाबा सिद्ध गोरिया नाथ मंदिर परिसर में) मंगलवार को किसान पखवाड़ा का उद्घाटन कृषि और संबद्ध विभागों के कई जिला स्तर के अधिकारियों के साथ संयुक्त कृषि निदेशक दीक्षा भान ने किया। किसान मेला स्टाल के दौरान किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। किसान पखवाड़ा 21 जुलाई तक चलेगा। किसान पखवाड़ा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नई प्रौद्योगिकी और योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करना रहा। इस अवसर पर किसानों के बीच किसान क्रेेडिट कार्ड भी वितरित किए गए। इसके अलावा, बागवानी विभाग सांबा ने भी किसानों के बीच पौधों का वितरण किया। पशु पालन, मछली पालन, भेड़ पालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed