{"_id":"617afdca5a438d51ab26480c","slug":"agriculture-akhnoor-news-jmu246796939","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी किसान फसल का बीमा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी किसान फसल का बीमा कराएं
विज्ञापन
सभी किसान फसल बीमा करवायें:- फारूक खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने वीरवार को कई गांवों में किसानों की फसल के नुकसान का जायजा लिया। किसानों को भरोसा दिया कि फसल नुकसान की जल्द भरपाई की जाएगी। उन्होंने सभी किसानों को नसीहत दी कि फसल का बीमा जरूर कराएं।
उन्होंने देवीपुर, ज्यौड़ियां और तरोटी आदि का किया दौरा कर बेमौसम हुई बारिश और ओले गिरने में किसान की फसल जो बर्बाद हो गई थी उसका निरीक्षण किया और ज्यौड़ियां में किसानों के साथ बैठक की। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द उन्हें मुआवजा मिलेगा और साथ ही उन्होंने फसल बीमा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हीं किसानों को फसल के नुकसान पर मुआवजा मिलेगा, जिन्होंने फसल बीमा कराया होगा। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने में आपको कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि 40 प्रतिशत बीमा की किस्त केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य देता है। किसान का सिर्फ 20 प्रतिशत ही लगता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो फसल बीमा योजना बनाई है वह किसानों के हित को ध्यान में रख कर बनाई है। ताकि किसानों को फायदा मिल सके। इस मौके पर किसान सेल के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, बीडीसी बलवीर सिंह भाऊ उपस्थित थे।
सलाहकार फारूक खान ने अखनूर का किया दौरा
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में बारिश और ओले से फसल को नुकसान होने पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने वीरवार को गांव देवीपुर और तारोटी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित फसलों का जायजा लिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसानों ने सलाहकार को बताया कि धान, मक्की, बाजरे और सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई। उनकी रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। डीडीसी शारदा भाऊ, भूषण बराल सहित सरपंच, पंचों ने बताया क्षेत्र में बारिश और ओले से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई, जिसमें फसल की वापसी नाममात्र है। सरकार को चाहिए तबाह हुई फसलों के पैकेज की घोषणा कर मुआवजा दिया जाए। सलाहकार ने किसानों को मदद देने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
सलाहकार ने किया रामगढ़ में किसानों की समस्या सुनीं
सांबा। गत दिनों बारिश और ओले से किसानों की धान की फसल नष्ट हो चुकी है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं। इसको लेकर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने वीरवार को रामगढ़ क्षेत्र की चक बलोत्रा पंचायत के हीरा चक गांव का दौरा कर किसानों की समस्याओं को सुना।
किसानों ने उन्हें बताया की ओले के कारण उनकी धान की फसल नष्ट हो चुकी है। धान की पराली भी खेतों में पड़ी है। डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त ने भी सलाहकार को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। फारूक खान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह इस बाबत एलजी को रिपोर्ट सौंपेंगे। उनकी सरकार किसानों को उचित मुआवजा देगी। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है वह अच्छा है, जिन्होंने नहीं कराया है वह भी बीमा अवश्य कराएं। इस अवसर डीडीसी सुभाष भगत, बीडीसी अध्यक्ष, सरपंच, पंच व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
सलाहकार ने किसानों को दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन
आरएस पुरा। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान ने वीरवार को कई गांव में पहुंचकर किसानों की खराब हुई धान की फसल का निरीक्षण किया। किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से उनकी हर प्रकार की सहायता की जाएगी।
कई किसानों ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी गेहूं की फसल ओले व बारिश से खराब हो जाने पर अभी तक राहत राशि नहीं मिल पाई। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की खराब हुई धान की फसल का शीघ्र ही मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की ओर से जानकारी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने इसे गंभीरता से लिया है। जो फसल पहले खराब हुई थी उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, लेकिन इस बार जो धान की फसल व सब्जियां ओले के चलते खराब हुई है, सरकार इसके लिए शीघ्र ही राहत राशि मुहैया कराएगी।
इस मौके पर भाजपा नेता राकेश पंत क्षेत्र के के किसान मौजूद रहे।
खराब फसल का जल्द मिलेगा मुआवजा
अरनिया। आंधी, बारिश और ओले गिरने से तबाह हुई धान फसल का उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने वीरवार को जायजा लिया। क्षेत्र के पंचों, सरपंचों व जन प्रतिनिधियों ने गांव स्लेड़ में भेंट कर जल्द मुआवजा दिलाने की अपील की। किसानों ने कहा कि धान की फसल पूरी बर्बाद हो चुकी है। रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे। सरकार को चाहिए तबाह हुई फसलों के पैकेज की घोषणा करके उचित मुआवजा दिया जाए। मात्र दस मिनट तक रुके सलाहकार ने किसानों को उचित और जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद