{"_id":"60a1670f8ebc3eff5c30b84b","slug":"agriculture-akhnoor-news-jmu23540988","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम की फसल की बरबादी पर मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम की फसल की बरबादी पर मुआवजे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सीमावर्ती कंडी क्षेत्र में तीन दिन पहले ओलावृष्टि, तूफान और बारिश से आम की पचास प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में कश्मीर की तर्ज पर क्षेत्र के किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार एक हफ्ते में दो बार भारी बारिश और तूफान से अखनूर के कंडी क्षेत्र में आम की लगभग आधी फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सबसे से ज्यादा नुकसान मैरा मेंदरिया, सुंगल, टरकवाल, चौकी चौरा, टांडा, बुद्ध चढ़ाई, काठड, सहित अन्य कंडी क्षेत्रों में हुआ है। फसल में मालटा, संदूरी, दसहरी सहित देसी आम की फसल पर असर पड़ा है।
अखनूर के कंडी क्षेत्र के आम काफी स्वादिष्ट हैं और उनकी राज्य में काफी मांग है। किसान के पी सिंह ने बताया कि बारिश और तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसमें मालटा, संदूरी सहित अन्य किस्में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कश्मीर की तर्ज पर आम की फसल का मुआवजा दे। किसान बोध राज ने बताया कि कंडी क्षेत्र में इस बार आम की फसल काफी अच्छी थी। लेकिन, तूफान और बारिश से काफी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। सरकार को इसका मुआवजा देना चाहिए।