फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

किसानों के सामने आई धान रोपाई की समस्या

विज्ञापन
agriculture
ज्यौड़ियां। गेहूं की फसल को समेटने के बाद अब क्षेत्र के किसान धान की पनीरी बीजने, खेतों को समतल करने और किनारों की सफाई करने में जुट गए हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी किसानों में चिंता है कि कोरोना में कैसे धान की रोपाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार बीते साल कोरोना के चलते लॉकडाउन में खेतीबाड़ी करने में उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ था। इस साल भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि बाजार से खेतीबाड़ी संबंधी समान जैसे बीज, कीटनाशक आदि की खरीदारी करने में उन्हें डर लग रहा है कि कहीं बाजार जाने से कोरोना संक्रमण न हो जाए। लॉकडाउन के चलते धान लगाने वाले मजदूरों का पहुंचना इस बार भी मुश्किल लग रहा है। इसलिए धान लगा पाना इस बार बहुत बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

इस विषय में किसान और नायब सरपंच कुलबीर सिंह ने बताया कि धान की रोपाई करने में दिक्कतें आ सकती हैं। क्योंकि लंबे अर्से से किसान मजदूरों पर निर्भर चल रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूर ही धान लगाते हैं और वही काटते हैं। किसान और पूर्व पंच नारायण सिंह ने बताया कि लगभग बीस साल पहले किसान खुद ही धान की रोपाई करते थे। जब क्षेत्र में दूसरे राज्यों से मजदूरों ने आना शुरू किया तो धीरे-धीरे सभी लोग मजदूरों पर निर्भर हो गए। किसान अशोक कुमार ने बताया कि अगर इस बार भी मजदूर नहीं पहुंचते हैं तो खेतीबाड़ी में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed